RBI ने ब्याज दरों में की कटौती, लोन और EMI होंगे सस्ते

Author Picture
By Desk Input Published On: February 7, 2025

इंदौर। इस साल मध्यमवर्ग के लिए खुशखबरी ही खुशखबरी है। सरकार ने पहले 12 लाख तक की आय पर टैक्स माफ किया और अब रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है। रेपो रेट 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया गया है, जिससे लोन सस्ता होगा और आपकी EMI कम होगी।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में यह ऐलान किया।

कैसे कम होगी महंगाई
रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर RBI कमर्शियल बैंकों को कर्ज देता है।
– महंगाई बढ़ने पर RBI पॉलिसी रेट बढ़ाता है, जिससे कर्ज महंगा हो जाता है और खर्च कम होता है, जिससे महंगाई पर काबू पाया जाता है।
– आर्थिक वृद्धि बढ़ाने के लिए जब महंगाई नियंत्रण में होती है, तो RBI ब्याज दरें घटाता है, जिससे कर्ज सस्ता होता है, लोग ज्यादा खर्च करते हैं और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

इस फैसले से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेना अब पहले से सस्ता होगा, जिससे बाजार में खरीदारी और निवेश बढ़ेगा।