MP के किसानों के खातों में इस दिन ट्रांसफर होगी राशि, जानें पूरी खबर

Author Picture
By Desk Input Published On: February 8, 2025

इंदौर। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किश्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने जानकारी दी कि योजना की 11वीं किस्त दो दिन बाद, 10 फरवरी 2025, सोमवार को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

कृषि मंत्री का बयान
कृषि मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के लगभग 81 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, और इसके लिए 1620 करोड़ रुपए का फंड मंजूरी दी गई है।

किसानों को मिलेगा ₹6 हजार
इस योजना के तहत किसानों को हर साल तीन समान किस्तों में ₹6,000 की राशि मिलती है। साल 2024-25 के लिए इस योजना के लिए ₹4,900 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

कौन-कौन को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। यह राशि सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनकी फार्मर आईडी बन चुकी है।

11वीं किश्त का ट्रांसफर
किसान कल्याण योजना की 11वीं किश्त 10 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी। इसके बाद, 12वीं किश्त के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी।