TMC को लगा तगड़ा झटका, सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Author Picture
By Sharma Published On: December 17, 2020

कोलकाता: विधायक पद छोड़ने के एक दिन बाद, बृहस्पतिवार को सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने पिछले महीने राज्य मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अपने फैसले से उन्हें अवगत कराया है।