रायपुर में 22 सितम्बर से फिर से टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown)

Author Picture
By Sharma Published On: September 19, 2020
total-lockdown-in-raipur-from-september-22
रायपुर ; रायपुर जिले  में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए 22 सितंबर से फिर एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन (Total Lockdown) लगाया जा सकता है। रायपुर कलेक्टर ने इस संबंध में जानकारी दी है कि अभी इस पर विचार चल रहा है। शनिवार को व्यापारियों और अन्य पक्षों से चर्चा करने पर लॉकडाउन करने की घोषणा की जाएगी। 
 
कंटेनमेंट एरिया में शनिवार से ही ज्यादा सख्ती देखने को मिलेगी। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन (Total Lockdown) के बाद मंगलवार से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन किया जा सकता है। शासन के नियमों के मुताबिक 24 घंटे पहले ही आदेश जारी करने की सूचना देने का प्रावधान है। इसलिए शनिवार को इसकी औपचारिक घोषण हो सकती है। 
 
प्रदेश में 3841 नए मरीज 
 
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 81 हजार के पार जा पहुंचा। बीते 18 दिनों में 2,700 मरीज प्रतिदिन की दर से लोग संक्रमित हो रहे हैं। शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल संक्रमित पाए गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी।