UP: उपचुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, देखिए लिस्ट

Author Picture
By Desk Input Published On: October 24, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अभी 7 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है।

माना जा रहा है कि दो सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई है। भाजपा ने गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट दिया है। वहीं कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा गया है।

अनुसूचित जारी की सीट खैर पर सुरेंद्र दिलेर को मौका दिया गया है। करहल सीट से अनुजेश यादव चुनाव लड़ेंगे। फूलपुर से दीपक पटेल को मैदान में उतारा गया है। कटेहरी सीट पर निषाद पार्टी का दावा बताया जा रहा था, लेकिन भाजपा ने धर्मराज निषाद पर दांव खेला है। इसी तरह मझवां सीट पर सुचिस्मिता मौर्य को उतारा गया है।