Skip to content
MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • जॉब / वेकैंसी
  • मनोरंजन
  • हैल्थ टिप्स
  • विदेश
प्रमुख खबरें

SBI में जान सकते आपका लोन अकाउंट रिस्ट्रक्चर के योग्य है या नहीं

Author Picture
By Sharma Published On: September 21, 2020
SBI

मुंबई। आप State Bank Of India (SBI) के ग्राहक हैं और आपका लोन अकाउंट (Loan Account) इसके साथ चल रहा है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोविड के प्रभाव के कारण आपकी आमदनी घट गई है और आप अपना लोन अकाउंट रिस्ट्रक्चर (Restructuring of Loan account) कराना चाहते हैं तो आपके लिए ही यह सुविधा शुरू की गई है। दरअसल, कोई ग्राहक इसके लिए इलिजिबल (Eligibility) है या नहीं, यह जानने के लिए ही लोगों को बैंक की शाखा (Bank Branch) का चक्कर लगाना पड़ता है। अब यह जानकारी उसे बैंक की बेवबसाइट (Bank Website) पर ही मिल जाएगी। अच्छी बात यह है कि यह जानकारी जानने के लिए बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा में रजिस्टर होना भी जरूरी नहीं है।

कोविड में घर से नहीं निकले ग्राहक

SBI के MD (Retail & Digital Banking), सी एस शेट्टी का कहना है कि अभी भी कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है। ऐसे माहौल में वे सिर्फ यह जानने के लिए उनका लोन अकाउंट रिस्ट्रक्चरिंग के लिए इलिजिबल है या नहीं, उन्हें शाखा का चक्कर नहीं लगाना होगा। वे अपने घर में बैठ कर ही एसबीआई की वेबसाइट पर जाएंगे तो उन्हें यह पोर्टल मिल जाएगा। वहां जाकर अपना लोन अकाउंट नंबर डाल कर जान पाएंगे कि वह इसके लिए इलिजिबल हैं या नहीं। यदि वह इलिजिबल होंगे तो उन्हें बता दिया जाएगा कि कितने दिन का मोरेटोरियम मिलेगा और कितना ईएमआई बढ़ेगा। यदि वह ईएमआई पीरियड में बढ़ोतरी चाहेंगे तो उन्हें इसकी भी जानकारी मिल जाएगी।

1 से 24 महीने तक के लिए बढ़वा सकेंगे मोरेटोरियम पीरियड

शेट्टी का कहना है कि रिजर्व बैंक ने जो रिजोल्यूशन प्लान घोषित किया है, उसके मुताबिक ही लोन अकाउंट की रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। इसमें आपकी आमदनी में कमी और अगले कितने दिन तक आपकी आमदनी फिर से पहले जैसी हो जाएगी, की जानकारी दे के पता कर सकते हैं कि आपका मोरेटोरियम पीरियड कितने दिन तक बढ़ाया जा सकता है।

बढ़ जाएगा लोन रिपेमेंट पीरियड

एसबीआई एमडी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति छह महीने का मोरेटोरियम पीरियड चूज करता है तो उसका ईएमआई पीरियड 18 महीने के लिए बढ़ जाएगा। यदि दो साल का मोरेटोरियम पीरियड चुनता है तो छह साल के लिए ईएमआई पीरियड बढ़ेगा। यदि ग्राहक को लगता है कि वह बढ़ी आमदनी से ईएमआई चुका लेगा तो उनका ईएमआई पीरियड नहीं भी बढ़ सकता है। इस बारे में पूरा असेसमेंट कर ही फैसला लिया जाएगा।

accountBankRBIrestructuringSBi
SHARE.
               
Related Post

बिगड़ा रसोई का बजट! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, आज से नई कीमतें लागू

बिगड़ा रसोई का बजट! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, आज से नई कीमतें लागू

बयानवीरों ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें: विजय शाह, जगदीश देवड़ा और फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बोल पर सियासी भूचाल

बयानवीरों ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें: विजय शाह, जगदीश देवड़ा और फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बोल पर सियासी भूचाल

बीजेपी में कलह: उपाध्यक्ष और महामंत्री ने दिया इस्तीफा, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी में कलह: उपाध्यक्ष और महामंत्री ने दिया इस्तीफा, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Latest NEWS

September 9, 2026

दलीप ट्रॉफी: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने कैसे प्रभावित किया दिग्गजों को?

बांग्लादेश में चीनी टैंक में हुआ भीषण धमाका, दो सैनिकों की गई जान

September 9, 2026
बांग्लादेश में चीनी टैंक में हुआ भीषण धमाका, दो सैनिकों की गई जान

ईरान के तेल टैंकरों पर अमेरिका का कड़ा प्रहार, चार दिनों में आठ जहाजों को बनाया निशाना

September 9, 2026
ईरान के तेल टैंकरों पर अमेरिका का कड़ा प्रहार, चार दिनों में आठ जहाजों को बनाया निशाना

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन: दलीप ट्रॉफी में तोड़ा 39 साल पुराना कीर्तिमान

September 9, 2026
ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन: दलीप ट्रॉफी में तोड़ा 39 साल पुराना कीर्तिमान

एशिया कप सेमीफाइनल: खिताबी जीत की ओर बढ़ती भारतीय महिला टीम का बांग्लादेश से होगा मुकाबला

September 9, 2026
एशिया कप सेमीफाइनल: खिताबी जीत की ओर बढ़ती भारतीय महिला टीम का बांग्लादेश से होगा मुकाबला

ईरान के गुप्त परमाणु ठिकाने का खुलासा: पहाड़ों के नीचे चल रही है खतरनाक तैयारी

September 9, 2026
ईरान के गुप्त परमाणु ठिकाने का खुलासा: पहाड़ों के नीचे चल रही है खतरनाक तैयारी

बर्मिंघम टेस्ट: पाकिस्तानी बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, पूरी टीम 133 रनों पर ढेर

September 9, 2026
बर्मिंघम टेस्ट: पाकिस्तानी बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, पूरी टीम 133 रनों पर ढेर

शुभमन गिल के रनों के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान, टीम इंडिया के स्टार के सामने पूरी टीम बौनी

September 9, 2026
शुभमन गिल के रनों के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान, टीम इंडिया के स्टार के सामने पूरी टीम बौनी

इंदौर: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 31 हजार की ठगी, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

September 9, 2026
इंदौर: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 31 हजार की ठगी, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी
MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़

mpsamachar.in is a leading Hindi news and infotainment platform, delivering fast, factual, and fearless journalism. We cover breaking news, politics, entertainment, lifestyle, spirituality, and viral trends with a unique perspective that connects deeply with today’s digital audience. With a strong voice and a sharp eye on the pulse of the nation,

Categories

Bhopal Samachar Indore Samachar Gwalior Samachar Jabalpur Samachar

Quick Links

About Us Contact Us Privacy Policy

Follow Us

© 2026 mpsamachar.in • Powered by Parshva Web • All rights reserved

MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp