G-LDSFEPM48Y

दो बेटियों के सामने पिता का खौफनाक चेहरा,पत्नी के साथ की दरिंदगी, पुलिस ने 2 दिन तक नहीं की पीड़ित महिला की मदद

ग्वालियर। शहर के उपनगर मुरार में रहने वाली एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। महिला के साथ यह हैवानियत किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पति ने उसकी दो बेटियों के सामने मुंबई में की है। 8 दिन पहले मुंबई के कल्याण इलाके में रहने वाली सृष्टि पांडे जख्मी हालत में किसी तरह से पड़ोसियों के सहयोग से ग्वालियर तक पहुंची है। यहां वह अपने साथ हुई दरिंदगी  की शिकायत दर्ज कराने 2 दिनों से महिला थाने और मुरार पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है।

लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही थी। आखिरकार वह कांग्रेस नेत्री रुचि राय ठाकुर के पास पहुंची। कांग्रेस नेता रुचि पीड़ित महिला को लेकर एसपी अमित सांघी से मिली। इस महिला को इतनी बेदर्दी से मारा गया है, कि 8 दिन पहले के निशान उसके शरीर पर अभी तक मौजूद हैं ।एसपी ने महिला की फरियाद सुनते ही मुरार पुलिस थाने को निर्देशित किया है, कि वह इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करे और कार्रवाई भी सुनिश्चित करे।

सूत्रों से पता चला है कि सृष्टि के पति गौरव पांडे किसी फार्मा कंपनी में रिसर्च ऑफिसर है। लेकिन सृष्टि के दो पुत्रियां होने से वह अपनी पत्नी से नफरत सी करने लगा है। उसकी शादी 3 दिसंबर 2011 को हुई थी। पति पत्नी दोनों ही उपनगर मुरार क्षेत्र के रहने वाले हैं। महिला की मां और कांग्रेस नेत्री इस पीड़िता को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। महिला का कहना है|

कि उसका पति गौरव पांडे साइकिक है। वह बेवजह उसके साथ कई सालों से मारपीट कर रहा है। लेकिन इस बार तो उसने हद ही कर दी। बेटियों के सामने उसे जबरदस्त तरीके से पीटा। उसके चेहरे हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कांग्रेस नेत्री ने पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जताई है और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की सुनवाई नहीं होने से उन्होंने थाना प्रभारियों की शिकायत भी पुलिस अधीक्षक से की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!