G-LDSFEPM48Y

मध्य प्रदेश की सुरक्षा में नया मोड़, मोहन के कार्यकाल में अपराधों में आई कमी

 

भोपाल। प्रदेशवासियों के लिए एक राहत की खबर है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अपराधों में महत्वपूर्ण कमी देखने को मिली है। जनवरी से जुलाई 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले कुल अपराधों में 3.53 फीसदी की कमी आई है।

डकैती, लूट और महिला अपराधों में आई कमी

इस अवधि में डकैती के मामलों में 51.56 फीसदी की कमी आई है। इसी तरह लूट के मामलों में 23.22 फीसदी की कमी आई है। वहीं, महिला अपराधों में भी महत्वपूर्ण कमी देखने को मिली है। गैंगरेप के मामलों में 19.01 फीसदी, छेड़छाड़ के मामलों में 9.85 फीसदी और दहेज प्रताड़ना जैसे अपराधों में 3.23 फीसदी की कमी आई है।

इसके साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों में 22.04 फीसदी की कमी आई है। पिछले वर्ष इस अवधि में 4033 अपराध दर्ज हुए थे, जो इस वर्ष घटकर 3144 रह गए हैं। वहीं, पॉक्सो के मामलों में 14 फीसदी और दुष्कर्म के मामलों में 10.22 फीसदी की कमी आई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उठाए गए कदम और पुलिस विभाग की सक्रियता ने प्रदेशवासियों को एक सुरक्षित और संरक्षित माहौल प्रदान किया है। यह आँकड़े दर्शाते है कि प्रदेश में महिलाओं,बच्चों, सामाजिक सुरक्षा और समरसता के प्रयास सफल हो रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ उठाए गए कड़े कदम और प्रभावी पुलिस कार्रवाई का असर स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!