डांस कर रही महिला को आया हार्ट अटैक, स्टेज से गिरते ही दम तोड़ा

सिवनी। सिवनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक महिला संगीत समारोह में डांस करते समय मंच से गिर गई और उसकी मौत हो गई।

मामला बंडोल थाना अंतर्गत बखारी गांव का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला संगीत कार्यक्रम में अन्य महिलाओं के साथ डांस कर रही है। इसी दौरान वह अचानक स्टेज पर गिर जाती है।

जानकारी के अनुसार बात दे 14 दिसंबर की रात बखारी में शादी समारोह से पहले संगीत का कार्यक्रम था। समारोह में परिवार की महिलाएं मंच पर डांस कर रही थीं। उसी समय एक महिला नाचते-नाचते मंच पर गिर गई। परिजन आननफानन में महिला को सिवनी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों ने गुरुवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं गांव में शोक की लहर है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!