26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

मध्य प्रदेश में पीड़िता के साथ हुआ दुष्कर्म के बाद अस्पताल में मौत

Must read

भोपाल | (madhyapradesh) में 17 वर्षीय एक कथित दुष्कर्म (Misdeed) पीड़िता की बुधवार रात को एक अस्पताल (Hospital)में मौत हो गयी दुष्कर्म (Misdeed)  के इस मामले में एक अखबार का मालिक आरोपी है एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि किशोरी ने यहां सरकारी बालिका आश्रय गृह में नींद की गोलियां खा ली थीं  इसके बाद उसे सोमवार रात को गंभीर हालत में सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिला प्रशासन ने बुधवार को ही इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ आई डी चौरसिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि किशोरी को सोमवार रात को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बुधवार रात को उसकी मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|

ये भी पढ़े : महिला से ‘गैंगरेप’ का मामला सामने फार्म हाउस ले जाकर चार लोगों ने किया दुष्कर्म

उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई में स्थानीय अखबार चलाने वाले प्यारे मियां (68) के खिलाफ पांच नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार (rape) करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) उपेन्द्र जैन ने बताया कि जिस लड़की ने सोमवार रात को नींद की गोलियां खाई थीं वह इन पांच पीड़ित बालिकाओं में से एक थी उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़कियों को सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी बालिका आश्रय गृह में रखा गया था इनमें से दो बालिकाओं की तबीयत सोमवार रात को बिगड़ गई |

ये भी पढ़े : इंदौर में B.Com की छात्रा ने इस वजह से रची थी गैंगरेप की झूठी साजिश जानिए  

और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया उन्होंने बताया कि इनमें से एक लड़की की हालत बेहद नाज़ुक होने पर सोमवार रात को ही उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) रेफर किया गया था आईजी (IG)ने बताया कि घटना के बाद जिलाधिकारी ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी इस बीच  कमला नगर थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि अत्यधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन करने वाली दुष्कर्म पीड़िता का हमीदिया अस्पताल में उपचार किया जा रहा था |

लेकिन बुधवार रात को अस्पताल में उसकी मौत हो गयी उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि आश्रय गृह में उसे नींद की गोलियां कैसे मिलीं गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में भोपाल (Bhopal) के रातिबाड़ इलाके में पांच लड़कियों के नशे की हालत में घूमने के बाद प्यारे मियां और उसकी साथी स्वीटी विश्वकर्मा (21) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मियां पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया। पुलिस ने बाद में उसे जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया था।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप  

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!