29.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

दिग्विजय सिंह के डीएनए टेस्ट की मांग, ‘दिग्विजय सिंह “हिंदू हैं या मुसलमान’

Must read

इंदौर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के हालिया बयान ने राजनीतिक माहौल में तूफान मचा दिया है। दिग्विजय सिंह के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस कड़ी में इंदौर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने दिग्विजय सिंह के बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। जिससे यह पता चल सके कि दिग्विजय सिंह “हिंदू हैं या मुसलमान।”

यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिग्विजय सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर एक बयान दिया, जिसके बाद भाजपा ने इस पर तीखा पलटवार किया। कैलाश जाटव ने इस मांग के साथ कांग्रेस पर सीधा हमला बोला और दिग्विजय सिंह के आरक्षण संबंधी बयानों पर भी जोरदार विरोध जताया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने इस मामले में दिग्विजय सिंह का पुतला भी फूंका।

जाटव ने चेतावनी दी है कि अगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अपमान जारी रखते हैं, तो भाजपा भी उतनी ही आक्रामकता से जवाब देगी। इस बयानबाजी ने मध्य प्रदेश की राजनीति में तनाव को बढ़ा दिया है, और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और तीखे हमले देखने को मिल सकते हैं। भाजपा इस विवाद को तूल देकर दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को बैकफुट पर लाने की कोशिश कर रही है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया, जिसमें उन्होंने शर्मा को “नपुंसक” कहा। दिग्विजय सिंह के इस बयान ने सियासी हलकों में तूफान मचा दिया है और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!