Wednesday, April 16, 2025

BJP विधायक की बहन से दहेज में SUV की मांग, सब इंस्पेक्टर पति और रिटायर्ड टीआई पर लगाए आरोप

जबलपुर: जबलपुर में एक महिला ने अपने पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। महिला, प्राची पांडे, ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज में एसयूवी कार की मांग की थी, और जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। प्राची का कहना है कि उनके पति नितिन पांडे, जो जबलपुर के बस स्टैंड चौकी में प्रभारी हैं, उनके ससुर नंदकिशोर पांडे, जो रिटायर्ड टीआई हैं, और अन्य ससुराल वालों ने उन्हें लगातार परेशान किया। महिला बहोरीबंद से भाजपा विधायक प्रणव पांडे की रिश्ते में बहन है। और पूर्व विधायक प्रभात पांडे की भांजी है।

प्राची पांडे का कहना है कि उनकी शादी 2016 में हुई थी, और शादी का सारा खर्च उनके मामा ने उठाया था। शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। प्राची ने बताया कि उनके परिवार ने पहले ही लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवरात ससुराल वालों को दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें और बड़ी रकम और एक लग्जरी कार की मांग की जा रही थी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो 2023 में उनके पति नितिन पांडे ने उन्हें मायके छोड़ दिया।

प्राची ने यह भी बताया कि 2023 के आखिर में उनके पति ने जिला कोर्ट में एक केस दायर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहना चाहती। इस पर प्राची ने कोर्ट को बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। बाद में, नितिन ने 23 मार्च 2024 को अदालत से यह मामला वापस ले लिया। हालांकि, उसी दिन, अदालत के बाहर भी कार नहीं लाने की मांग को लेकर उसे अपमानित किया गया।

प्राची ने यह भी कहा कि 2023 में जब उनके देवर सुमित की शादी हुई, तो वह भी उसमें शामिल होने ससुराल गई थी, लेकिन वहां ससुराल वालों ने सबके सामने उन्हें बेइज्जत करके भगा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!