Saturday, April 19, 2025

कच्चे तेल के दामों में कमी के बाद भी पेट्रोल- डीजल के रेट कम नहीं हुए

डेस्क। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बीच, पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने गुरुवार को संकेत दिया कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक कम बनी रहती हैं, तो तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कच्चे तेल के दाम तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इसके चलते संभावना है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है।

आखिरी बार 15 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल के दाम 2-2 रुपये प्रति लीटर कम किए गए थे, जो लोकसभा चुनाव से ठीक पहले था। अब, कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आई है, और हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। महाराष्ट्र में भी जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए चुनाव से पहले कीमतों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है।

कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बावजूद कीमतें जस की तस

पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमतें 20.61% तक घट चुकी हैं। अप्रैल 2024 में जहां कच्चे तेल की कीमत 89.44 डॉलर प्रति बैरल थी, वहीं सितंबर 2024 तक यह घटकर 71 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। इसके बावजूद, पिछले 30 महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सिर्फ दो बार कटौती की गई है।

 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 और 8 रुपये तक कमी संभव

 

तेल कंपनियों ने रिफाइनिंग मार्जिन से काफी मुनाफा कमाया है। केयर रेटिंग्स के अनुसार, 2022-23 में कंपनियों ने प्रति बैरल तेल पर 18 डॉलर (9.57 रुपये/लीटर) का रिफाइनिंग मार्जिन कमाया था, जो 2023-24 में प्रति लीटर 6.50 रुपये रहा। इस मार्जिन से तेल कंपनियों को इस साल भी मुनाफा होने की उम्मीद है।

 

लाखों वाहन चालकों को होगा सीधा फायदा

 

देश में लगभग 27 करोड़ दोपहिया वाहन, 58 लाख भारी वाहन, और 6 करोड़ निजी वाहन हैं। अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती होती है, तो इन लाखों वाहन चालकों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा, मालभाड़े में कमी होने से आवश्यक वस्तुओं के दाम भी घट सकते हैं।

 

दीपावली और चुनाव से पहले मिल सकता है तोहफा

पिछली बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई थी, जब लोकसभा चुनाव भी थे। अब दीपावली नजदीक है, और अगर कीमतें घटती हैं, तो यह त्योहार और चुनाव से पहले एक बड़ा तोहफा साबित हो सकता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!