देवगुरु बृहस्पति इस राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को मिलेगी खुशियां

राशि। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का खास महत्व है। गुरु के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, संतान, धन, दान और पुण्य का कारक माना जाता है। बृहस्पति ने 13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में प्रवेश किया। अब उनका राशि परिवर्तन वर्ष 2023 में होगा। ऐसे में गुरु एक साल तक मीन राशि में विराजमान रहेंगे। देवगुरु की इस स्थिति का लाभ कई राशियों को होगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए ग्रह गोचर शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह का गोचर 11वें भाव में हुआ है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इस समय इनकम में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आय के नए साधन सामने आएंगे। कार्यशैली में निखार आएगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। किसी पुरानी समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन राशि

गुरु ग्रह ने आपकी जन्मकुंडली के दशम भाव में गोचर किया है। जिसे कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है। इस समय नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके पदोन्नति और इनकम वृद्धि के योग हैं। नौकरी में बदलाव करते समय धैर्य रखना होगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव है। गुरु और बुध के बीच मित्रता का भाव है। यह समय आपके लिए बहुत लाभकारी है।

 

कर्क राशि

गुरु ग्रह कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएंगे। आपकी कुंडली में बृहस्पति ने नवम भाव में गोचर किया है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का साथ कहा गया है। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। व्यापारियों को धन लाभ के प्रबल योग हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!