Digital India Reel Contest: अगर आप रील्स बनाना या व्लॉगिंग करना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे होने की खुशी में ‘A Decade of Digital India – Reel Contest’ लॉन्च किया है। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर आप न सिर्फ अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं बल्कि 15,000 रुपये तक का इनाम भी जीत सकते हैं।
डिजिटल इंडिया के 10 साल और बदलाव की कहानी
डिजिटल इंडिया मिशन को शुरू हुए अब 10 साल पूरे हो गए हैं और इस दौरान भारत में काफी बड़ा तकनीकी बदलाव देखा गया है। इस कॉन्टेस्ट का मकसद है कि लोग डिजिटल इंडिया की वजह से अपने जीवन में आए बदलावों को रील के माध्यम से दिखाएं। ई-लर्निंग से लेकर ऑनलाइन हेल्थ सुविधा और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन तक डिजिटल इंडिया ने आम आदमी की जिंदगी को आसान बनाया है। बस आपको इसी बदलाव को क्रिएटिव ढंग से एक छोटी रील में दिखाना है।

कैसे करें इस प्रतियोगिता में भाग
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले MyGov की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ‘A Decade of Digital India – Reel Contest’ पर क्लिक कर लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के लिए आप अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर या फिर किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। रील अपलोड करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2025 है।
जीतने वालों को मिलेंगे मोटे इनाम
सरकार इस कॉन्टेस्ट में कुल 85 विजेताओं को इनाम देने जा रही है। टॉप 10 विजेताओं को 15,000 रुपये मिलेंगे जबकि 25 लोगों को 10,000 रुपये और 50 अन्य प्रतिभागियों को 5,000 रुपये की राशि दी जाएगी। इस पूरी प्रतियोगिता में कुल 2 लाख रुपये की इनामी राशि तय की गई है। रील जितनी क्रिएटिव और प्रभावशाली होगी उतनी ही जीतने की संभावना बढ़ेगी।
युवा टैलेंट को दिखाने का बेहतरीन मंच
यह स्कीम खासतौर पर उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने टैलेंट को दिखाना चाहते हैं। साथ ही ये पहल डिजिटल इंडिया के महत्व को लोगों तक पहुंचाने का एक रचनात्मक तरीका भी है। तो अगर आपने अब तक रील बनानी शुरू नहीं की है तो देर मत कीजिए और इस मौके को हाथ से न जाने दीजिए।


