G-LDSFEPM48Y

दिग्विजय सिंह बोले- चुनावों के टाइम क्यों लगती है आग

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सतपुड़ा भवन में लगी आग के मुद्दे पर राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब सरकारी कार्यालयों, खासकर भोपाल के दफ्तरों में आग लग जाती है? क्या कारण है कि चुने हुए दफ्तरों में ही आग लगती है?

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से ही चुनाव के वक्त सरकारी दफ्तरों में आग लग रही है। सरकार हर बार कहती है कि जांच कराएंगे। आपने पिछली जांच कराई, उसका क्या हुआ? सरकार ने पांच करोड़ रुपये की फायर ब्रिगेड में मशीन खरीदी है। उसका उपयोग तक नहीं हो पा रहा है, ऐसा क्यों? सरकार सिर्फ कमीशनबाजी कर रही है। भ्रष्टाचार की सारी फाइलें दबाई जा रही हैं। किसी बात का सबूत ही नहीं रहेगा तो जांच किस बात की होगी। हमारी सरकार आएगी तो हम एक-एक कागज को फिर से तैयार करेंगे। भाजपा के कार्यकाल में जितने घपले-घोटाले हुए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी।

 

 

दिग्विजय सिंह ने नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त ने भूपेंद्र सिंह के भ्रष्टाचार की जांच शुरू कर दी है। हमारी सरकार आई तो हम मंत्रियों की भी जांच कराएंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी की पांच घोषणाओं को झूठ बताने के भाजपा नेताओं के बयानों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बात यह है कि शिवराज सिंह चौहान ने जितनी घोषणाएं की, क्या वह पूरी हो गई? लाड़ली बहना की याद उन्हें 20 साल बाद क्यों आई? मध्य प्रदेश में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे आगे भी जारी रहेंगे। इस बार भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी जीतकर सरकार बनाएगी। खरीदार उन्हें खरीद भी नहीं सकेंगे।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!