الرئيسيةएमपी समाचारअपने ही जाल में फंसे दिग्विजय सिंह, बीजेपी नेता ने 10 करोड़...

अपने ही जाल में फंसे दिग्विजय सिंह, बीजेपी नेता ने 10 करोड़ की मानहानि का भेजा नोटिस

भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की लगभग 100 करोड़ रुपये की बेनामी जमीन से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं गर्म हैं।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष नासिर शाह ने दिग्विजय सिंह को 10 करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस सोशल मीडिया पर किए गए दिग्विजय सिंह के पोस्ट के संदर्भ में दिया गया है, जिसमें उन्होंने वक्फ संपत्ति विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

नासिर शाह ने आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उन्होंने बिना सत्यापन के यह बयान दिया है।

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर एक मामले में संज्ञान लेने की अपील की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद को जानबूझकर तूल दिया जा रहा है, जिससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।शिकायतकर्ता नासिर शाह ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति के मुद्दे पर राजनीति की है और इसके माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भ्रामक संदेश फैलाने की कोशिश की है। शाह ने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह अपने बयान वापस नहीं लेते हैं और माफी नहीं मांगते हैं, तो वे कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।

नोटिस में शाह ने सिंह से 10 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है और सार्वजनिक माफी की मांग भी की है। उन्होंने दावा किया है कि दिग्विजय सिंह के इस तरह के बयान से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है और दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!