26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

बुध की सीधी चाल इन लोगों को देगी ये लाभ

Must read

राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद के कारक हैं। साथ ही इन्हें धन और व्यापार के कारक भी कहा जाता है। कुंडली में बुध शुभ हो तो जातक बड़ा करोबारी बनता है। साथ ही वह बोलने की कला में निपुण होती है। अपनी बुद्धिमता से वह हर कार्य को सफल करता है। वहीं 15 मई 2023 को बुध ग्रह मार्गी होने जा रहे है। इस समय बुध वक्री चाल चल रहे हैं और अब वे मेष में सीधी चाल चलेंगे। बुध की सीधी चाल कुछ राशि वालों को काफी शुभ फल देने वाली है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिन्हें बुध की सीधी चाल मालामाल करने वाली है।

 

 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध की सीधी चाल काफी शुभ परिणाम लेकर आ रही है। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं तो अच्छा ऑर्डर आपको मिल सकता है। इसके साथ ही अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको लिए यह बहुत ही अच्छे नौकरी के अवसर लेकर आ रहा है।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध की सीधी चाल काफी लाभकारी साबित होगा। शनि के मार्गी होने से इन राशि वालों को बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। वृषभ राशि के लोगों को मान-सम्मान मिलेगा साथ ही समाज में एक विशेष व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाएगा।

 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए बुध की सीधी चाल काफी खास होने वाली है। कर्क राशि वालों के लिए यह समय धन कमाने के मामले में बहुत अच्छा होगा। इस समय आपको अपनी कमाई पर ध्यान देना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध की सीधी चाल से लाभ होने वाला है। इस राशि के जातकों को दिवाली के आसपास धन के कई साधन मिलेंगे। कन्या राशि के जातकों की आय में भी सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो बहुत बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं।

 

धनु राशि

धनु राशि वालों को करियर और धन के मामले में काफी लाभ होने वाला है। व्यापारियों को भी बड़ी मुनाफा होने वाला है। प्रमोशन मिलने की संभावना है। बुध की सीधी चाल धनु राशि वालों को प्रतिष्ठा दिलाएगी। आपके ऊंचे पद पर बैठे लोगों से संपर्क बनेंगे और यह आपको भविष्य में लाभ देंगे। लेखन और मीडिया में सक्रिय लोगों को विशेष लाभ मिलेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!