G-LDSFEPM48Y

पूर्व CM कमलनाथ अस्पताल से हुए डिस्चार्ज ,गुरुग्राम के मेदांता में चल रहा था इलाज

छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूरी तरह स्वस्थ्य होकर घर पहुंच गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने बीमार होने के दौरान उनके लिए चिंता की। आपका प्रेम-स्नेह इसी प्रकार मुझे सदैव मिलता रहे, यही कामना है।

कमलनाथ को 9 जून को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सामान्य जांच के लिए अस्पताल गए थे। BP बढ़े होने और कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी।

बीच में उनके स्वास्थ्य होने की जानकारी भी जारी की गई थी, लेकिन एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा था। उसके बाद से वे मेदांता हॉस्पिटल के 15वें फ्लोर पर थे। हालांकि इस दौरान वे लोगों और परिचितों से मुलाकात करते रहे। इस दौरान मध्यप्रदेश के विधायकों ने भी अस्पताल में उनसे मुलाकात की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!