G-LDSFEPM48Y

11 साल से फरार चल रहा जनपद सीईओ हुआ गिरफ्तार

डिंडौरी। जिले के जनपद डिंडौरी के तत्कालीन जनपद सीईओ को कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित वर्ष 2011 से फरार चल रहा था। तत्कालीन सीईओ रूपलाल सैयाम पिता माखन सिंह सैयाम निवासी केवलारी जिला सिवनी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वर्ष 2011 में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शासकीय राशि में गबन करने और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला वर्ष 2004 में कोतवाली में दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा पिछले दिनों आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।तत्कालीन सीईओ पर आरोप है कि उनके द्वारा वर्ष 2004 में चेक जारी कर शासकीय राशि के चेक जारी कर गबन किया गया था। जिला पंचायत के तत्कालीन लेखापाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था।

आरोपित रूपलाल सैयाम को केवलारी सिवनी से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपित वर्ष 2021 में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आरोपित की लगतार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे के मार्गदर्शन एएसआई नंद किशोर झारिया व आरक्षक कमलेश भवेदी ने आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!