30.5 C
Bhopal
Monday, October 21, 2024

MP में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा

Must read

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार दिवाली का तोहफा देने जा रही है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बड़ा ऐलान किया है। दिवाली के चलते इस बार सरकारी कर्मचारियों को वेतन जल्दी मिल जाएगा। इस बार कर्मचारियो के खाते में 28 अक्टूबर को ही वेतन आ जाएगा। बता दें इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा रही है। इसी के चलते सीएम ने ये घोषणा की है।

 

 

सीएम मोहन यादव ने दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, “दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को दिया जानें वाला अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।”

 

 

सीएम मोहन यादव ने दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, “दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को दिया जानें वाला अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।”समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा.

 

दरअसल, कर्मचारी संगठनों ने अग्रिम भुगतान की मांग सरकार से की थी। कर्मचारी संगठन अक्टूबर में कई त्योहारों को देखते हुए वेतन एक या दो नवंबर को देने के स्थान पर 28-29 अक्टूबर को दिए जाने की मांग कर रहे थे कि पहले वेतन मिलने से वह त्योहार अच्छे से मना सकेंगे।

 

कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को वेतन आहरण करने का आदेश दिया है। बता दें कि प्रदेश में नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या सात लाख और पेंशनरों की चार लाख के आसपास है।

 

शासकीय कर्मियों को दीपावली मनाने के लिए 28 अक्टूबर को इस माह का अग्रिम वेतन देने के निर्णय का कर्मचारी संगठन ने स्वागत किया है। मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव से संविदा आउट सोर्स दैनिक वेतन भोगियों को दीपावली से पूर्व वेतन देने की मांग की गई थी। 28 अक्टूबर तक वेतन भुगतान के निर्देश देने पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राठौर ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!