Saturday, April 19, 2025

डॉक्टर पति ने बैंक असिस्टेंट मैनेजर के साथ किया अननैचुरल सेक्स

ग्वालियर। ग्वालियर में एक गर्वमेंट बैंक की असिस्टेंट मैनेजर के साथ उसके ही पति द्वारा अननैचुरल सेक्स करने का मामला सामने आया है। असिस्टेंट बैंक मैनेजर से डॉक्टर पति शादी के बाद से ही गलत तरीके से संबंध बना रहा था। विरोध करने पर वह सीने पर राइफल अड़ा देता था। वह उससे दहेज में 10 लाख रुपए लाने की डिमांड करता था। मारपीट से बचने के लिए वह सास को अपनी सैलरी से 10 हजार रुपए महीना देती थी।

 

बैंक ऑफिसर ने इस दौरान एक बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन प्रेग्नेंसी के समय भी डॉक्टर पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पत्नी ने विरोध किया तो उसने बेटे समेत उसे घर से निकाल दिया। दो दिन पहले पत्नी ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाने में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अननैचुरल सेक्स और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

 

थाटीपुर निवासी 30 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) एक गर्वमेंट बैंक में बतौर असिस्टेंट मैनेजर पदस्थ हैं। 15 जनवरी 2020 को उनकी शादी थाटीपुर निवासी डॉ. राजा (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो ठीक चला, लेकिन शादी के एक महीने पति का असली चेहरा उसके सामने आ गया। पति अननैचुरल सेक्स करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो अलमारी से राइफल निकालकर उसके सीने पर अड़ा दिया था। इसके बाद यह रोज की बात हो गई। वह उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने लगा। उसने 10 लाख रुपए की डिमांड की।

 

 

असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि ऐसा नहीं है कि पति ही उसे प्रताड़ित करता था। 10 लाख रुपए के लिए सास-ससुर व देवर भी प्रताड़ना देते थे। कई बार उसे पीटा जाता था। बचने के लिए उसने सास को 10 हजार रुपए महीना अपनी सैलरी से देना शुरू कर दिया। इसके बाद भी उस पर प्रताड़ना कम नहीं हुई। पति गलत तरीके से संबंध बनाने के लिए पीटता था, तो सास-ससुर और देवर दहेज के लिए। शादी की पहली सालगिरह पर बैंक ऑफिसर के पिता ने डॉक्टर दामाद को सोने की चेन और एक लाख रुपए नकद दिए थे। कुछ समय बाद बैनेजर ने बेटे को जन्म दिया। उसे लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पति और उसके परिजन की डिमांड कम नहीं हुई। एक दिन उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह असिस्टेंट बैंक मैनेजर अपने पिता के घर रह रही है। साथ ही शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति व उसके पिता, भाई और मां पर मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!