हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर ने महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की एक महिला डॉक्टर के साथ भोपाल में दुष्कर्म का बड़ा मामला सामने आया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला शख्स भी डॉक्टर ही निकला। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है।

 

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि महिला डॉक्टर और गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रेक्टिस कर रहे डॉक्टर राहुल कनाडे आपस में दोस्त थे। राहुल कनाडे से मिलने महिला डॉक्टर भोपाल पहुंची थी। जहां आरोपी राहुल कनाडे बॉयज हॉस्टल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

 

वहीं यह घटना सितंबर की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता ने कोहेफिजा थाना में आरोपी डॉक्टर राहुल कनाडे की शिकायत की है। मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!