Saturday, April 19, 2025

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने BJP पर कसा तंज, भाजपा को कर्नाटक में बजरंग बली भी नहीं बचा पांएगे

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को बजरंग बली भी नहीं बचा पाए। डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भोपाल में प्रेसवार्ता में कहा कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। राम मंदिर बन रहा है। बजरंगबली का नाद गूंज रहा है और भाजपा जीत नहीं रही है। यह भाजपा के लिए वेकअप कॉल है। तोगड़िया ने कहा कि कर्नाटक में बजरंग बली भी भाजपा को नहीं बचा पाए। मंदिर भी नहीं बचा पाया। यह भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पीएफआई और बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करने की घोषणा की थी। इसे भाजपा ने मुद्दा बनाया था।

तोगड़िया ने कहा कि लोगों को महंगाई से निजात चाहिए। रोजगार चाहिए। सरकार को एक करोड़ बेजरोगार युवाओं को रोजगार देना चाहिए। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि मेरे यह सुझाव भाजपा की लोकसभा में सरकार बनने के लिए है।  उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को फसल के उचित दाम दे। बजरंग बली का नाम लिए बिना भी वोट मिल जाएंगे। तोगड़िया ने कहा कि 2024 में क्या होगा यह देश की जनता तय करेंगी।

प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विवादित बयान दिया। तोगड़िया ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए। यदि दो बच्चो से ज्यादा बच्चे पैदा करें तो उसे 10 साल के लिए जेल में डाल देना चाहिए।

तोगड़िया ने द केरला स्टोरी को लेकर भी अपनी बात रखी। तोगड़िया ने कहा कि केरला स्टोरी जैसी फिल्म बनाना शर्मनाक है। देश में एंटी लव जिहाद कानून बने ताकि ऐसी फिल्म बनाकर वाहवाही न लूटी जाए। यह हमारे लिए शर्म की बात है कि हिंदू बहन-बेटियों के लिए ऐसी फिल्म बनाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!