राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, PM मोदी सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली।झारखंड के पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला नेता 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं भी मौजूद रहें। Draupadi Murmu के नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे। NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे। आपको बता दें कि ओडिशा में बीजद सरकार ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रधानमंत्री मोदी पहले प्रस्तावक होंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल होंगे।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की देशभर में सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर द्रौपदी मुर्मू के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी की देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनका विजन बेहतरीन है।

 

 

 

गृह मंत्री अमित शाह ने NDA के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार Draupadi Murmu से मुलाकात और उन्हें बधाई दी है। अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा- उनके नाम की घोषणा के बाद से ही आदिवासी समाज बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक और सार्वजनिक अनुभव से पूरे देश को लाभ होगा। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Draupadi Murmu को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि “आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनका जीवन समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा है। मुझे यकीन है कि वह देश और समाज को और मजबूत करने में एक प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!