26.1 C
Bhopal
Thursday, September 19, 2024

इस योग के बनने से इन 3 राशि वालों को मिलेगा ये लाभ

Must read

राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। एक ग्रह के गोचर करने पर कई बार दूसरे ग्रह के साथ उसकी युति शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करती है। ऐसे ही बता दें कि 17 मई को गुरु और चंद्रमा की युति भी कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होने वाली है। 17 मई को चंद्रमा शाम 7 बजकर 39 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वे यहां 19 मई तक विराजमान रहेंगे। बता दें कि यहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं और चंद्रमा के साथ युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इस योग से कई राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ योगों का निर्माण सभी राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायी होता है। गजकेसरी योग तब बनता है, जब गुरु और चंद्रमा की युति किसी राशि में होती है। ऐसे में जब किसी कुंडली में गुरु चंद्रमा से केंद्र भाव में स्थित हो, तब गजकेसरी योग का निर्माण होता है।

मेष राशि

गजकेसरी राजयोग बनने से मेष राशि वालों को विशेष लाभ मिलने वाला है। बता दें कि गुरु और चंद्रमा की युति इसी राशि में होने जा रही है। इस दौरान इस राशि वालों को जमकर धन लाभ होने वाला है। व्यापारियों के लिए भी यह समय काफी अच्छे परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में बड़े लोगों से संपर्क बनेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी।

मिथुन राशि

बता दें कि गुरु और चंद्रमा की युति से इन राशि वालों के लिए गजकेसरी योग अनुकूल साबित होने वाला है। इस दौरान इस राशि वालों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। मेहनत करने वालों को बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों कई तरह के लाभ हो सकते हैं। आपका अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा।

तुला राशि

मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में तुला राशि वालों के लिए भी ये योग बेहद लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को भी व्यापार में जमकर लाभ होने की संभावना है। अपनी समझदारी से समस्याओं का समाधान निकाल सकेंगे। धन कमाने में आसानी होगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!