26.1 C
Bhopal
Thursday, September 19, 2024

शनि की उल्टी चाल से इन तीन राशियों को अचानक धन लाभ के बनेंगे योग

Must read

राशि। ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव का राशि में ग्रह गोचर बहुत अधिक महत्व रखता है। जब भी शनि का गोचर होता है या शनि की महादशा किसी जातक पर आती है तो उसके जीवन में कई बड़े बदलाव होते हैं, फिर चाहे वो अच्छे बदलाव हों या बुरे बदलाव। वहीं जब शनिदेव एक राशि में अपनी चाल बदलते हैं यानी वक्री या मार्गी होते हैं तब भी राशियों पर इसका खासा प्रभाव पड़ता है। इसी कड़ी में बता दें कि शनिदेव कुंभ राशि में वक्री होने वाले हैं।

 

दरअसल, ज्योतिष के हिसाब से सभी नौ ग्रहों का राशि परिवर्तन व गोचर बहुत मायने रखता है, लेकिन सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल चलते हैं और ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। फिलहाल शनिदेव कुंभ राशि में हैं और यहां अगले ढाई साल 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। इसी बीच शनि स्वराशि कुंभ में ही वक्री होने जा रहे हैं। जो कि बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि दिनांक 17 जून को रात 10:48 मिनट से लेकर दिनांक 4 नवंबर तक वक्री रहेंगे। जिसका असर सभी राशि वाले जातकों पर देखने को मिलेगा। कई राशियों के लिए बुरा समय शुरू हो जाएगा तो वहीं शनि की उल्टी चाल शश राजयोग का निर्माण करेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा और क्या फायदा इन्हें दिलाएगा।

 

 

वृश्चिक राशि: शनि के वक्री होने से शश राजयोग का निर्माण होना वृश्चिक राशि के जातकों को अत्यधिक लाभदायक रहेगा। आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। इसके अलावा अगर आप लंबे समय से कोई वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो यह समय अनुकूल है, खरीद सकते हैं। लेकिन इस समय आपको ध्यान रहे कि आप कोई निवेश ना करें, नुकसान हो सकता है।

 

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए शनि की उल्टी चाल काफी फायदेमंद होने वाली है। इस दौरान इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही इन्हें पुश्तैनी जमीन मिल सकती है। यदि कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस समय अवधि में आपको पुराने निवेश का लाभ भी मिल सकता है।

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि में शनिदेव विराजमान हैं और शनि की वक्री चाल से जो शश राजयोग निर्माण हो रहा है वह इस राशि के जातकों को अपार सफलता दिलाने वाला है। खासतौर पर आपके नौकरी-व्यापार से संबंधित मामलों में, आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आपके जो भी लंबित कार्य हैं वो सभी पूरे होंगे और धन लाभ होगा। लेकिन इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुल मिलाकर समय आपके लिए उत्तम मा

ना जा रहा है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!