अज्ञात कारणों के चलते महिला ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

देवास। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार निशा पति आशीष रघुवंशी उम्र 35 निवासी तुलजा विहार कालोनी ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रात अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

 

जानकारी के अनुसार बात दे महिला ने के पति ने आज सुबह उसकी पत्नि को फांसी पर लटकता हुआ देखा उसके बाद थाना बीएनपी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है महिला का पति स्कूल संचालक है और अपने घर से ही स्कूल संचालित करता है। मृतिका के दो बच्चें भी है। फिलहाल फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। थाना बीएनपी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!