22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

महाकाल सवारी के दौरान थूकने वालों का मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन ढोल नगाड़े के साथ

Must read

उज्जैन। सावन के दूसरे सोमवार को निकली महाकाल की सवारी पर छत से थूकने वाले आरोपित के घर बुधवार सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। इसके पहले प्रशासन और पुलिस की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंची। पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है।

 

एक युवक और दो नाबालिगों द्वारा भक्तों के ऊपर थूकने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपित युवक को अदालत में पेश कर जेल भेजने का आदेश दिया गया है वहीं नाबालिगों को बाल संरक्षणगृह भेजा है। इनके मकानों के अवैध निर्माण पर आज कार्रवाई हो रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!