الرئيسيةनई दिल्लीठंड में किडनी स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये फूड्स, इन गलतियों...

ठंड में किडनी स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये फूड्स, इन गलतियों से बचें

नई द‍िल्‍ली। सर्दियां अपने साथ कई बीमारियां लेकर आती हैं। ठ‍िठुरन भरी सर्दी में हमें अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखना होता है। क्‍योंक‍ि इन दिनों सर्दी-जुकाम, बुखार, स्‍ट्रोक जैसी कई बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। डायब‍िटीज के मरीजों को भी देखभाल की जरूरत होती है। हमारे शरीर में मौजूद सभी अंग तभी तक सेहतमंद रहते हैं जब तक हम हेल्‍दी डाइट रूटीन को फॉलो करते हैं। क‍िडनी भी उन्‍हीं में से एक है। ठंड के दिनों में क‍िडनी को स्‍वस्‍थ (Kidney Health) रखना बेहद जरूरी होता है। ये हमारे शरीर में अहम भूमि‍का न‍िभाता है। ये ब्‍लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है, साथ ही हमारे शरीर से टॉक्‍स‍िन्‍स को बाहर न‍िकालने में मदद करता है।

अगर आप भी सर्दी के द‍िनों में अपनी क‍िडनी को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो आपको हेल्‍दी रूटीन अपनाना होगा। हम आपको ऐसे फूड्स (Healthy Kidney Foods For Winter) के बारे में बताएंगे जो क‍िडनी को हेल्‍दी रखने में मददगार होते हैं। ये भी बताएंगे क‍ि आपको क‍िन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

फूलगोभी
ठंड के दिनों में फूलगोभी लगभग सभी घरों में बनाई जाती है। इस सब्‍जी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें माैजूद इंडोल्स, ग्लूकोसाइनोलेट्स और थायोसाइनेट्स लीवर और किडनी को टॉक्सिन्स को बेअसर करने में मदद करते हैं। जो डैमेज सेल्स और डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मूली
मूली ठंड में म‍िलनी वाली मुख्‍य सब्‍ज‍ियों में से एक है। मूली में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मूली में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट हार्ट डिजीज से बचाव करता है। आप रोजाना मूली को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। मूली के पराठे, सब्‍जी और आचार भी बनते हैं।

पानी जरूर प‍िएं
ठंड के दिनों में अक्‍सर लोगों को कम प्‍यास लगती है। ऐसे में लोग पानी पीना कम कर देते हैं। इससे क‍िडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल किडनी को सही ढंग से काम करने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। ऐसे में आप ठंड में गुनगुना पानी पीने की आदत डाल लें।

संतरे और नींबू
संतरा और नींबू हर क‍िसी का पसंदीदा होता है। इन फलों में विटामिन C की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। व‍िटामि‍न सी हमारे किडनी को सेहतमंद रखने में मदद करता है। ये शरीर में जमा होने वाले टॉक्सिन्स को कम करने में कारगर है। आप खाने के साथ नींबू को जरूर शामलि करें। वहीं सुबह के टाइम एक संतरा खा सकते हैं।

इन चीजों से करें परहेज
नमक का अधि‍क सेवन करने से बचें।
शराब से बना लें दूरी।
मसालेदार खाना क‍िडनी के ल‍िए नुकसानदायक।
रेड मीट से कर लें क‍िनारा।
चीनी भी क‍िडनी के ल‍िए हान‍िकारक।

RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!