सुबह उठते ही करें इन चीजों का सेवन, रहेगा दिनभर ऊर्जा से भरपूर

इंदौर। सुबह का नाश्ता हमेशा ऐसा होना चाहिए, जो पूरे दिन को एनर्जेटिक बनाए। कहा जाता है कि ब्रेकफास्ट को राजा की तरह किया जाना चाहिए, यानी हैवी और पौष्टिक। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन्स आदि का होना जरूरी है।

सुबह उठकर आप क्या खाते हैं, इसका सीधा असर आपके शरीर पर पड़ता है। इससे दिनभर की ताकत मिलती है, ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और मेटाबॉलिज़्म तेज़ होता है।

अगर दिन की शुरुआत सही होती है, तो पूरे दिन की ऊर्जा बनी रहती है, जिससे आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और ऑफिस का काम खत्म होने के बाद भी आप तरोताजा महसूस करते हैं।

अब हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं, जो सुबह के नाश्ते में शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। ये न सिर्फ दिन को शानदार बनाते हैं, बल्कि आपकी सेहत पर लंबे समय में भी सकारात्मक असर डालते हैं।

अंडे
अंडे में प्रोटीन और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको पूरे दिन की ऊर्जा प्रदान करते हैं। सुबह अंडे खाकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आप इन्हें बॉयल्ड, पोच्ड, ऑमलेट या अंडा भुर्जी के रूप में खा सकते हैं।

ओट्समील
ओट्स में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन होते हैं, जो ऊर्जा का अच्छा स्रोत होते हैं। इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। ओट्स को आप फलों और सीड्स के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

फल और सलाद
सुबह फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सेब, केला, अंगूर, और संतरा जैसे फल सुबह के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें आप सलाद के रूप में या अकेले भी खा सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट
दूध और इससे बने उत्पाद जैसे दही, छाछ, पनीर आदि भी दिनभर की ऊर्जा देते हैं। इनमें प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं।

शकरकंद
स्वीट पॉटेटो या शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट्स और मिनरल्स होते हैं, जो आपको दिनभर ऊर्जा प्रदान करते हैं। आप इसे उबालकर, हलवा बना कर या अन्य तरीकों से खा सकते हैं।

डेट्स
सुबह के समय छुहारे या डेट्स का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इनमें फाइबर, विटामिन C और अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन को सुधारने के साथ-साथ दिनभर ऊर्जा देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!