शिक्षा मंत्री मोहन यादव बोले ये काम करने पर ही मिलेंगी कॉलेज के छात्रों को डिग्री

भोपाल। युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने व उसे बचाने के दिशा में प्रेरित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग अब नया नियम बनाने जा रहा है। जिसके तहत अब पेड़ लगाने पर ही विद्यार्थियों को डिग्री या डिप्लोमा मिलेगा। नए शिक्षा सत्र से पेड़ लगाने की यह योजना विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में लागू होगी।

ये भी पढ़े : क्या कांग्रेस नेता अजय सिंह भाजपा में शामिल होंगे, नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बड़ी बात  

प्रत्येक कॉलेज स्टूडेंट को अब एक पौधा लगाना अनिवार्य होगा। इसके नंबर एग्जाम में जोड़े जाएंगे। दरअसल उच्च शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति के तहत योजना तैयार की है। जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के अनुसार ऐसा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अब नए नियमानुसार प्रदेश भर के सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों को एक पेड़ लगाना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं पेड़ लगाने संबंधी पूरी जानकारी भी कॉलेज प्रबंधन को देनी होगी। उसके रखरखाव देखरेख के अनुसार ही परीक्षा में अंक जोड़े जाएंगे।

ये भी पढ़े : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में CBI जांच की सिफारिश, योगी सरकार ने दिए आदेश

कई बार लोग पेड़ तो लगा देते हैं। पर उसके रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। इसलिए अकेला पेड़ लगाना ही काफी नहीं होगा। पर्यावरण को बचाने में विद्यार्थी अपना योगदान दें। इसलिए उच्च शिक्षा—विभाग पेड़ लगाने पर ही छात्र-छात्राओं को डिग्री या डिप्लोमा देगा। नए शिक्षा सत्र से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। पेड़ न लगाने पर,पेड़ों की सही देखभाल न करने पर नंबर भी काटने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान,नागपुर की तर्ज पर इंदौर में बनेगा ब्रॉड गेज मेट्रो

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!