28.5 C
Bhopal
Friday, October 18, 2024

इन जिलों का जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव स्थगित

Must read

भोपाल।राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अशोक नगर, खंडवा, जबलपुर एवं सीहोर के रिक्त अध्यक्ष के पद के निर्वाचन का 30 दिसंबर 2023 को निर्धारित किया था, जिसे स्थगित कर दिया है। साथ ही इन जिलों में रिक्त जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

 

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 30 दिसंबर 2023 को शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 8 जनवरी को होगी।

 

जबलपुर, अशोक नगर, सीहोर और खंडवा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव स्थगितजबलपुर, अशोक नगर, सीहोर और खंडवा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव स्थगित

अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2024 है। मतदान 22 जनवरी को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतगणना 25 जनवरी को विकासखंड मुख्यालय पर और परिणाम की घोषणा 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होगी।

 

संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जबलपुर में वार्ड 7 , अशोक नगर में वार्ड 5, सीहोर में वार्ड 8 और खंडवा में वार्ड 2 के जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!