एकता कपूर का आइकॉनिक शो ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu ’ एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर चुका है। इस बार कहानी नई है लेकिन वही पुराने प्यारे किरदार लौट आए हैं जिन्हें दर्शकों ने कभी खूब पसंद किया था। टाइटल ट्रैक सुनते ही लोगों की 25 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं और स्मृति ईरानी यानी तुलसी वीरानी ने एक बार फिर शांति निकेतन के दरवाजे खोल दिए।
पहले एपिसोड में ही छा गया शो
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला एपिसोड ऑन एयर हो चुका है। शुरुआत तुलसी के तुलसी पूजन से होती है और फिर पूरे परिवार का परिचय दिखाया जाता है। इस बार भी कहानी पारिवारिक रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले एपिसोड में तुलसी और मिहिर की शादी की सालगिरह दिखाई गई है। इसी के साथ ही परिवार में तनाव और नफरत की झलक भी दिखनी शुरू हो जाती है।
"ek janam se kya hoga? saat janam ki baat hui thi na?"
"of course"
"baku?"
"ekdum baku."
my roman empire 😭❤️🤌🏻#KyukiSaasBhiKabhiBahuThi2 #KSBKBT pic.twitter.com/0MyMZ3c9pB— 𝗮𝘀𝗵 (@torturedshayar) July 30, 2025
मिहिर और तुलसी की जोड़ी ने फिर लूटा दिल
शो की जान माने जाने वाले मिहिर और तुलसी की जोड़ी यानी स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय एक बार फिर दर्शकों के दिलों में बस गए हैं। दोनों की केमिस्ट्री अब भी उतनी ही गहरी और भावनात्मक है जितनी पहले हुआ करती थी। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं और ‘ओरिजिनल जोड़ी’ को वापसी के लिए धन्यवाद दिया है।
नए चेहरे भी दिखे दमदार
इस सीज़न में पुराने कलाकारों के साथ कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। हिटेन तेजवानी, गौरी प्रधान के साथ रोहित सुचांती, अमन गांधी और शगुन शर्मा जैसे नए कलाकारों को भी अहम भूमिकाएं मिली हैं। पहले ही एपिसोड में नए किरदारों की एंट्री दिलचस्प अंदाज़ में हुई है और उनके पीछे छिपे राज धीरे-धीरे सामने आते दिख रहे हैं।
पुरानी यादें और नया ट्विस्ट
शो में जहां पुरानी यादें ताजा हो रही हैं वहीं कहानी में कुछ नया और सस्पेंस भरा भी दिख रहा है। पहले एपिसोड में ही यह खुलासा हो गया है कि इस बार कौन सा किरदार नकारात्मक भूमिका में होगा। एक ओर तुलसी परिवार को संभालने में लगी हैं तो दूसरी ओर उनकी सास की बहन उन पर ताने कसती नज़र आती हैं।
