Massachusetts: महिष्मती के CEO और HR! बाहुबली अंदाज में आई सोशल मीडिया पर हंसी की सुनामी

Author Picture
By Sharma Published On: July 22, 2025
महिष्मती के CEO और HR! बाहुबली अंदाज में आई सोशल मीडिया पर हंसी की सुनामी

हाल ही में Massachusetts में हुए Coldplay के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में ऐसा कुछ हुआ जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया। सिंगर क्रिस मार्टिन ने जब भीड़ से जुड़ने के लिए ‘किस कैम’ का इस्तेमाल किया तो कैमरा जाकर रुका Astronomer कंपनी के CEO एंडी बर्न और HR चीफ क्रिस्टिन कैबॉट पर। स्क्रीन पर दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते देख कर भीड़ में शोर मच गया और सोशल मीडिया पर अफवाहों की बाढ़ आ गई कि क्या ये दोनों अफेयर में हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक और मीम्स की बारिश

जिस तेजी से वीडियो वायरल हुआ उससे भी तेजी से इंटरनेट पर मीम्स बनने लगे। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने तरह-तरह की बातें लिखीं। किसी ने इस पल को रियलिटी शो बताया तो किसी ने ऑफिस रोमांस का नया उदाहरण। Coldplay का ये खास वीडियो देखते ही देखते एक इंटरनेशनल इंटरनेट ट्रेंड बन गया जिसे हर कोई अपने-अपने तरीके से रीक्रिएट करने लगा।

बाहुबली की एंट्री: महिष्मती का CEO और HR कौन?

इस मीम ट्रेंड में अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ की टीम भी कूद पड़ी है। बाहुबली फिल्म की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें प्रभास (बाहुबली) और अनुष्का शेट्टी (देवसेना) एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया — “CEO और HR ऑफ महिष्मती।” यह कैप्शन सीधे Coldplay वाले वायरल पल का मज़ाक उड़ाते हुए बनाया गया था।

फैंस के फनी कमेंट्स ने कर दिया दिन बना

बाहुबली की इस पोस्ट पर भी लोगों ने जमकर मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा — “मैं शिवगामी देवी को शिकायत करूंगा।” वहीं किसी ने कहा — “कैमरा मैन (कटप्पा) को भी क्रेडिट दो यार।” इस मजेदार पोस्ट ने भी वायरल वीडियो की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया और साफ हो गया कि ये किस कैम वाला रोमांस अभी थमने वाला नहीं है।

क्रिस मार्टिन का मजाकिया रिएक्शन

खुद क्रिस मार्टिन ने भी इस वायरल किस कैम मोमेंट को अपने अगले शो में मजाकिया अंदाज में दोहराया। उन्होंने कहा — “अगर आप भी स्क्रीन पर आना चाहते हैं तो प्लीज मेकअप कर लीजिए।” जब CEO और HR स्क्रीन पर आए तो उन्होंने चुटकी ली — “या तो इनका अफेयर है या ये बहुत शर्मीले हैं।” क्रिस का ये रिएक्शन भी दर्शकों को खूब भाया।