पाकिस्तान में Diljit Dosanjh की ‘सरदार जी 3’ का जलवा, वहीं ‘बॉर्डर 2’ से जुड़े दो बड़े खुलासे

Author Picture
By Sharma Published On: July 3, 2025
पाकिस्तान में Diljit Dosanjh की 'सरदार जी 3' का जलवा, वहीं 'बॉर्डर 2' से जुड़े दो बड़े खुलासे

Diljit Dosanjh की फिल्म ‘सरदार जी 3’ इस वक्त विवादों के घेरे में है। भारत में जहां इस फिल्म को लेकर भारी विरोध हो रहा है वहीं पाकिस्तान में इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने पहले ही दिन पाकिस्तान में तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो भारतीय करंसी में है। विदेशों में भी इस फिल्म की कमाई शानदार रही है।

फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध शुरू हो गया। कई लोगों ने इसे देशविरोधी बताते हुए फिल्म पर बैन लगाने और दिलजीत दोसांझ को बॉयकॉट करने की मांग की। इसके बाद मेकर्स ने ‘सरदार जी 3’ को भारत में रिलीज़ नहीं करने का फैसला किया और इसे सिर्फ विदेशों में रिलीज़ किया गया।

‘बॉर्डर 2’ से बाहर नहीं होंगे दिलजीत

जब विरोध बढ़ा तो अफवाहें उड़ने लगीं कि दिलजीत को ‘बॉर्डर 2’ से बाहर कर दिया गया है। लेकिन अब खुद दिलजीत दोसांझ ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे वैनिटी वैन से बाहर आते हैं और बैकग्राउंड में पुराना ‘बॉर्डर’ फिल्म का गाना बज रहा है। कैप्शन में लिखा है – ‘Border 2’। इस वीडियो ने साफ कर दिया कि दिलजीत अभी भी इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

पुणे में चल रही शूटिंग, टीम ने शेयर किया वीडियो

दिलजीत दोसांझ फिलहाल पुणे स्थित NDA (नेशनल डिफेंस अकादमी) में ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी टीम ने शूटिंग के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिससे साफ है कि फिल्म का काम तेजी से चल रहा है और दिलजीत एक्टिव रूप से इसमें शामिल हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज (FWICE) ने ‘बॉर्डर 2’ पर लगे बैन को हटा दिया है। संगठन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि “निर्माताओं से कई बैठकें हुईं। उन्होंने बताया कि फिल्म पर 35 करोड़ से ज्यादा खर्च हो चुका है और अब सिर्फ कुछ ही दिनों की शूटिंग बची है। ऐसे में हमने बैन हटाने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म में कोई पाकिस्तानी कलाकार नहीं है।”