Ashish Chanchlani की गोद में एली, हाथ में फूल और कैप्शन में Finally! फैंस कर रहे सवाल – प्यार है या पब्लिसिटी स्टंट?

Author Picture
By Sharma Published On: July 12, 2025
Ashish Chanchlani की गोद में एली, हाथ में फूल और कैप्शन में Finally! फैंस कर रहे सवाल – प्यार है या पब्लिसिटी स्टंट?

यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार Ashish Chanchlani ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम को अपनी गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। एली के हाथ में फूलों का गुलदस्ता है और दोनों काफी रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस इसके मायने तलाश रहे हैं।

‘Finally’ कैप्शन से बढ़ा सस्पेंस

आशिष ने इस फोटो के साथ सिर्फ एक शब्द लिखा – ‘Finally’। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर कयासों की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों का मानना है कि यह पोस्ट उनके रिश्ते को ऑफिशियल करने का संकेत है। जबकि कुछ का कहना है कि शायद दोनों साथ में किसी फिल्म या गाने में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अब तक आशिष ने साफ तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Chanchlani (@ashishchanchlani)

 सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रियाओं की झड़ी

पोस्ट पर कई बड़े सितारों ने प्रतिक्रिया दी है। नील नितिन मुकेश ने हार्ट इमोजी कमेंट किया है जबकि करिश्मा शर्मा ने लिखा, ‘ओ माई गॉड, बधाई हो।’ एक यूज़र ने लिखा, ‘कमबैक से पहले ही भाई ने बाज़ी मार ली।’ एक और यूज़र ने मज़ाक में लिखा, ‘अब बिजली का बिल आधा-आधा होगा।’ इस तरह फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस तस्वीर को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 पहले भी साथ देखे जा चुके हैं दोनों सितारे

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में एली और आशिष एक साथ ‘Elle List 2025’ इवेंट में देखे गए थे। तभी से उनके डेटिंग की खबरें चल रही थीं। अब इस तस्वीर ने उन अटकलों को और हवा दे दी है। हालांकि, एली अवराम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्रोफेशनल फ्रंट पर भी एक्टिव हैं दोनों

वर्क फ्रंट की बात करें तो एली अवराम हाल ही में फिल्म ‘Be Happy’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह ‘गणपत’ और ‘गुडबाय’ जैसी फिल्मों में दिखाई दी थीं। वहीं, आशिष चंचलानी एक पॉपुलर यूट्यूबर और डिजिटल स्टार हैं, जो लंबे समय से कंटेंट क्रिएशन में एक्टिव हैं। अब देखना होगा कि ये तस्वीर उनके निजी रिश्ते की घोषणा है या किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा।