फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल कोरोना संक्रमित

Author Picture
By Sharma Published On: December 2, 2020
Sunny Deol

मुंबई। फिल्म अभिनेता और बीजेपी के गुरदासपुर सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने मंगलवार को सनी देओल को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सनी देओल और उनके दोस्त मुंबई के लिए रवाना होने की योजना बना रहे थे। सन्नी देओल मनाली के पास एक फार्महाउस में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे।