Neha Dhupia: शादी से पहले मां बनी नेहा, बोलीं- ‘न रिश्ता पुराना था न भरोसा पक्का फिर भी हो गया सबकुछ’

Author Picture
By Sharma Published On: July 11, 2025
Neha Dhupia: शादी से पहले मां बनी नेहा, बोलीं- 'न रिश्ता पुराना था न भरोसा पक्का फिर भी हो गया सबकुछ'

Neha Dhupia ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। यह बात सबसे पहले उनकी करीबी दोस्त सोहा अली खान को पता चली थी। नेहा ने बताया कि एक डिनर के दौरान वह अचानक बेहोश हो गईं और गिरते समय सोहा के पति कुणाल खेमू पर जा गिरीं। अगले दिन उन्होंने जब सोहा से मुलाकात की तो पहली बार उन्हें बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। उस समय नेहा और अंगद की दोस्ती अभी-अभी शुरू हुई थी और वे एक-दूसरे को ज्यादा जानते भी नहीं थे।

समाज और परिवार को बताना बना चुनौती

नेहा ने बताया कि भारत में आज भी शादी से पहले मां बनना समाज के लिए एक कठिन सच्चाई है। खासतौर पर तब, जब रिश्ता नया-नया हो। उन्होंने कहा कि अपने दोस्तों को बताना तो आसान था क्योंकि वे खुद हाल ही में पेरेंट बने थे लेकिन अपने माता-पिता को बताना सबसे मुश्किल फैसला था। नेहा ने बताया कि उन्हें खुद भी यह अहसास अचानक हुआ और एक दिन पहले तक उन्हें इसका अंदाज़ा तक नहीं था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

जल्दी-जल्दी हुई शादी और लोगों के सवाल

नेहा और अंगद ने 10 मई 2018 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में बहुत निजी समारोह में शादी की थी। इस समारोह में केवल 30-40 करीबी मेहमान शामिल हुए थे जिनमें अजय जडेजा, आशीष नेहरा, गौरव कपूर और करण जौहर जैसे नाम थे। नेहा ने स्वीकार किया कि यह फैसला बहुत तेजी से लिया गया और इसी कारण वे कई दोस्तों को आमंत्रित भी नहीं कर पाए जिनमें सोहा अली खान भी शामिल थीं।

क्या ये रिश्ता सिर्फ ज़िम्मेदारी था?

नेहा से यह भी पूछा गया कि क्या यह शादी सिर्फ प्रेग्नेंसी की वजह से हुई थी। इस पर उन्होंने बहुत साफ कहा कि लोग सवाल करते हैं कि क्या आप इसलिए साथ हैं क्योंकि आपको होना पड़ा या आपने खुद ये चाहा। लेकिन अब सब कुछ ठीक है। नेहा ने कहा कि वह अब अपनी ज़िंदगी को किसी और तरीके से नहीं देखना चाहेंगी।

अब है एक खुशहाल परिवार

नेहा और अंगद की बेटी मेहर का जन्म नवंबर 2018 में हुआ और तीन साल बाद 2021 में बेटे गुरिक के आने से उनका परिवार पूरा हुआ। भले ही यह सफर पारंपरिक नहीं था लेकिन दोनों ने मिलकर एक मजबूत और खुशहाल जीवन बनाया है। बता दें कि जब नेहा प्रेग्नेंट हुई थीं उस समय अंगद नोरा फतेही को डेट कर रहे थे जिससे उनकी ज़िंदगी में एक बड़ा मोड़ आया।