‘Panchayat’ की सीधी-सादी रिंकी असल में हैं बेहद स्मार्ट! एक्टिंग के लिए बदला नाम, गांव से दिल का रिश्ता

Author Picture
By Sharma Published On: July 2, 2025
'Panchayat' की सीधी-सादी रिंकी असल में हैं बेहद स्मार्ट! एक्टिंग के लिए बदला नाम, गांव से दिल का रिश्ता

वेब सीरीज ‘Panchayat’ के चौथे सीजन के बाद जिस किरदार ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो है गांव फूलेरा की प्रधान की बेटी रिंकी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में रिंकी का नाम पूजा सिंह है। हालांकि एक्टिंग में कदम रखते ही पूजा ने अपना नाम बदलकर संविका रख लिया और आज इंडस्ट्री में वह इसी नाम से जानी जाती हैं। ‘रिंकी’ के नाम से तो दर्शक उन्हें और भी ज़्यादा जानने लगे हैं।

इंजीनियरिंग छोड़ चुनी एक्टिंग की राह

संविका सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी काफी होशियार रही हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री ली और बैंगलोर की एक नामी कंपनी में नौकरी भी की। लेकिन इस प्रोफेशन में मन नहीं लगने पर उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया और मुंबई का रुख किया। अपने परिवार से छिपाकर वह मायानगरी पहुंच गईं और एक्टिंग को अपना करियर बना लिया।

परिवार से छिपाई एक्टिंग की चाहत

संविका के परिवार वालों को उनके एक्टिंग के फैसले के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। उन्हें लगता था कि उनकी बेटी इंजीनियर बनेगी और वही नौकरी करेगी। कई इंटरव्यू में संविका ने बताया है कि जब वह पहली बार मुंबई आई थीं, तब परिवार को नहीं बताया था कि वे एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं। उनके लिए यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

‘Panchayat’ ने दिलाई असली पहचान

संविका ने ‘पंचायत’ सीरीज से पहले भी कुछ प्रोजेक्ट्स किए थे, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘रिंकी’ के किरदार से ही मिली। इस किरदार में उनकी मासूमियत और देसीपन ने लोगों का दिल जीत लिया। सीजन 4 में उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला और उनकी और सचिव अभिषेक के बीच की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या अगले सीजन में दोनों का प्यार परवान चढ़ेगा?

मध्य प्रदेश से है रिंकी का रिश्ता

‘पंचायत’ का फूलेरा गांव भले ही उत्तर प्रदेश के बलिया में दिखाया गया हो, लेकिन इसकी शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोदिया गांव में होती है। संयोग से संविका भी मध्य प्रदेश की ही रहने वाली हैं। उनका बचपन जबलपुर में बीता है, जो सीहोर से ज्यादा दूर नहीं है। ‘लागन लीला भार्गव’ और ‘हजामत’ जैसे शो में भी उन्होंने काम किया है, लेकिन ‘पंचायत’ की रिंकी ने उन्हें स्टार बना दिया।