Priyanka Chopra ने पाकिस्तानी डायरेक्टर संग की मुलाकात साझा, फैंस बोले- यह समय था क्या सही?

Author Picture
By Sharma Published On: June 29, 2025
Priyanka Chopra ने पाकिस्तानी डायरेक्टर संग की मुलाकात साझा, फैंस बोले- यह समय था क्या सही?

Priyanka Chopra: इन दिनों बॉलीवुड सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म को लेकर काफी बवाल हो रहा है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म करने पर लोग दिलजीत को ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। वजह है उनकी पाकिस्तानी फिल्ममेकर शरमीन ओबैद चिनॉय के साथ एक तस्वीर। प्रियंका ने खुद ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रमोशन में जुटी हैं और इसी के तहत एक खास प्रीमियर रखा गया था जिसमें शरमीन भी शामिल हुईं।

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं उसमें वे पाकिस्तानी-कैनेडियन फिल्ममेकर शरमीन ओबैद चिनॉय के साथ नजर आ रही हैं। साथ में डायरेक्टर मीरा नायर और प्रियंका की मैनेजर अंजुला आचार्य भी दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा, “बेहतरीन दोपहर बिताई कुछ खास लोगों के साथ।” वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बॉर्डरलेस ब्रंच। बहुत मज़ा आया।” अब इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। दिलजीत की तरह ही प्रियंका को भी कुछ यूज़र्स ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2 जुलाई को थियेटर्स में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें प्रियंका के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है जो प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी और इसे डायरेक्ट किया है इलि नैशुलर ने। खास बात ये है कि इस फिल्म में प्रियंका के साथ हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉन सीना भी धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे।

फिल्म में दिखेंगे कई बड़े हॉलीवुड स्टार्स

‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में प्रियंका और जॉन सीना के अलावा कई बड़े हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आएंगे। इनमें इद्रिस एल्बा, पैडी कॉनसिडीन, स्टीफन रूट और जैक क्वैड जैसे नाम शामिल हैं। प्रियंका ने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई इंटरव्यू भी दिए और फिल्म की टीम के साथ इवेंट्स में भाग लिया। लेकिन अब दिलजीत दोसांझ के बाद प्रियंका चोपड़ा की शरमीन ओबैद चिनॉय के साथ ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। कुछ लोग इसे सीमा से परे दोस्ती और कला का जश्न मान रहे हैं तो कुछ इसे देशभक्ति से जोड़ कर ट्रोल करने में लगे हैं।