दीपावली पर पटाखों को लेकर राजपाल यादव ने कह दी ये बात, सोनू निगम ने मांगा जवाब

Author Picture
By Desk Input Published On: October 29, 2024

नई दिल्ली। राजपाल यादव ने दीपावली पर एयर पॉल्यूशन को ध्यान में रखते हुए पटाखे न जलाने की सलाह दी। वहीं सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो पोस्ट कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। ‘भूल भुलैया 3’ के छोटा पंडित उर्फ राजपाल यादव सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, राजपाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने फैंस को दीपावली पर पटाखे न जलाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, जानवर बहुत डरते हैं पटाखों से, एयर पॉल्यूशन होता है, आस-पास नॉइस होता है। इन सबके बगैर भी दीपावली प्यार से मना सकते हैं। इसलिए प्लीज-प्लीज नो

https://x.com/SonuNigamSingh/status/1850854848272421016

जब राजपाल का ये वीडियो सामने आया तब सोनू निगम ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म X पर उनका ये वीडियो पोस्ट किया और लिखा राजपाल भाई के घर पर कम से कम 4-5 ऐसी लगे होंगे और ये यहां आकर पटाखों से प्रदूषण का ज्ञान दे रहे हैं। जी भर कर खुशी मनाएं, पटाखें फोड़े और दिवाली मनाएं। बॉलीवुड के दोगलेपन का शिकार न बनें!

राजपाल की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं उनकी दूसरी फिल्म ‘वनवास’ 22 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा ने लीड रोल प्ले किया है।