21.6 C
Bhopal
Wednesday, March 5, 2025

पर्यावरण संरक्षण, कृषि मंत्री शिवराज ने 4 साल में लगाए 4500 से ज्यादा पौधे

Must read

भोपाल। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले चार साल में 4500 से अधिक पौधे लगा चुकें हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे अवसरों पर पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का आग्रह किया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि, “आज मैंने पौधे लगाने के चार साल पूरे कर लिए हैं। पर्यावरण को बचाने, मिट्टी के कटाव को रोकने, पानी और जीवन को बचाने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। यह संकल्प अब जन आंदोलन बन रहा है”।

19 फरवरी 2021 को लिया था प्रतिदिन पौधे लगाने का संकल्प
केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ठीक आज से चार साल पहले 19 फरवरी 2021 को प्रतिदिन पौधे लगाने का संकल्प लिया था। उन्होंने अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ नर्मदा नदी के तट पर अमरकंटक में पहला पौधा लगाया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जब तक मैं जीवित हूं, यह आंदोलन जारी रहेगा। यह पर्यावरण को बचाने का एक बड़ा अभियान बन सकता है”।

‘पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है भारत’
मंत्री जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा, “भारत पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी एक एक दूरदर्शी नेता हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचते हैं। इसलिए उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का आह्वान किया।

पेड़ लगाने का संकल्प लेने की अपील
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना एक पवित्र कार्य है। उन्होंने लोगों से जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर पेड़ लगाने का संकल्प लेने की अपील की। अब तक मंत्री ने देश के 20 से अधिक राज्यों में 4,500 से अधिक पौधे लगाए हैं।

21 फरवरी को पूरा होगा चार साल
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान इस पहल के चार साल पूरे होने के मौके पर गुरुवार 21 फरवरी, 2025 को जल सखियों के साथ छतरपुर स्थित जटाशंकर धाम में पौधारोपण करेंगे।

बता दें कि जल सखियां वे समुदाय के सदस्य हैं, जिन्हें पानी की गुणवत्ता की जांच करने और लोगों को जल संरक्षण व स्वच्छता के बारे में जागरूक करने हेतु विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होता है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!