EOW ने पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

देवास। देवास जिले के डबलचौकी क्षेत्र के मिर्जापुर हल्के में पदस्थ पटवारी ने जमीन के बटांकन के एक मामले में किसान बसंतीलाल पटेल से 20 हजार रुपए की मांग की। किसान ने 8 हजार रुपए दे दिए और मामले की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) उज्जैन में कर दी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने प्लान बनाया और मंगलवार सुबह देवास में 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते ही पटवारी को उसके घर में दबोच लिया। अब कागजी कारवाई पूरी करके भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

 

 

 

जानकारी देते हुए आर्थिक अपराध शाखा उज्जैन के डीएसपी अजय कैथवास ने बताया फरियादी बसंतीलाल पटेल ने जमीन बटांकन के नाम पर पटवारी बाबूलाल पांचाल द्वारा रुपए मांगने की शिकायत की गई थी। इसके बाद उसे रुपए देकर भेजा गया। मंगलवार सुबह देवास के विकासनगर क्षेत्र में पटवारी के घर रुपए लेते समय पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार बसंतीलाल पटेल रिटायर्ड शिक्षक है। वह पिछले छह महीने से पटवारी के रवैये से परेशान हो रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!