G-LDSFEPM48Y

EOW ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के घर मारा छापा

सागर। जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के घर पर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई अमरीश दुबे के गोपालगंज थाना क्षेत्र के द्वारका विहार कालोनी में उनके निवास पर जारी है। ईओडब्‍ल्‍यू के करीब आधा दर्जन कर्मी उनके घर से संपत्ति संबंधी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। गौरतलब है कि अमरीश दुबे सागर में करीब पौने तीन साल से पदस्थ हैं। अमरीश दुबे के जबलपुर और नरसिंहपुर के ठिकानों पर भी की ईओडब्लयू की कार्रवाई की गई है।

 

अमरीश दुबे की 2008 से हुई नियुक्ति से लेकर अब तक करीब आय से 600 गुना अधिक संपत्ति मिलने की बात सामने आ रही है। उनके खिलाफ पिछले साल व्यापारियों द्वारा कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत भी कलेक्टर से की गई थी।

 

बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू टीम ने जबलपुर के शताब्दीपुरम स्टार पार्क में स्थित 90 लाख रुपए कीमत का आलीशान बंगला, करीब ढाई हजार स्क्वायर फिट का एक प्लाट जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये होने के सबूत मिले हैं। वही नरसिंहपुर की शुगर मिल में भी अमरीश दुबे द्वारा 90 लाख रुपये निवेश करने के दस्तावेज भी मिले हैं। नरसिंहपुर में ही लाखों रुपए कीमत के दो प्लाट की रजिस्ट्री भी ईओडब्ल्यू टीम को मिली है। वही नरसिंहपुर के बैंक लाकर और विभिन्न खातों के मिलने की भी सूचना ईओडब्ल्यू टीम को मिली है। इसके अलावा चल संपत्ति में चार पहिया वाहन के भी होने के सबूत मिले हैं।

 

गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बीती शाम एक नामी कंपनी के शापिग माल पर बड़ी कार्रवाई की थी। उन्होंने यहां से एक्सपायरी डेट का सामान भी बड़ी मात्रा में जब्त किए था। दुबे के खिलाफ व्यापारी संघ कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन पर व्यापारियों से अवैध वसूली, आय से अधिक संपति के आरोप लगाए गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!