G-LDSFEPM48Y

PWD के अधिकारी के घर EOW का छापा, 20 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति का मिला ब्योरा

धर्मेन्द्र शर्मा ,ग्वालियर। शहर के सिरौल इलाके में डीबी सिटी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र कुशवाहा के घर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापामार कार्रवाई की है।य ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत पर की है। टीम को एसडीओ के घर से 3 लाख 70 हजार रुपए नगद,250 ग्राम सोना मिला है ,तो वही भोपाल ,ग्वालियर में फ्लैट ,मकान और खेती की जमीन दस्तावेज समेत करीब 20 करोड़ों रुपए से ज्यादा की बेनामी संपत्ति का ब्यौरा मिला है।

ग्वालियर में पदस्थ पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र कुशवाहा के घर पर बेनामी संपत्ति की शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने आज सुबह अचानक छापामार कार्रवाई की। जिसमें जांच पड़ताल करने के दौरान टीम को करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति का पता चला है। जांच के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम को पता चला है, कि पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र कुशवाहा ने काफी संपत्ति अर्जित कर रखी है।

जिसमें भोपाल पटेल नगर में फ्लैट, ग्वालियर में वसंत कुंज में 2 फ्लैट, पीएचई कॉलोनी में एक प्लॉट, गुड़ी गुड़ा का नाका पर एक प्लॉट, डीबी सीटी में एक मकान जिसे तोड़वाकर दोबारा से हाई-फाई तरीके से बनाया गया है। जिले के डबरा के गांव समुदन में 25 बीघा कृषि जमीन, गणेश कॉलोनी डबरा में 30 लाख का मकान, बिलौआ में 50 बीघा जमीन खरीद कर बेची गई संपत्तियां शामिल हैं। फिलहाल अभी तक ईओडब्ल्यू की टीम को करीब 20 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति होने की जानकारी मिली है। छापामारी के दौरान एसडीओ के घर से 3 लाख 70 हजार रुपए और ढाई सौ ग्राम सोना मिला है। फिलहाल अभी ईओडब्ल्यू की टीम पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र कुशवाहा की संपत्तियों जानकारियां जुटा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!