23.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

EOW की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव निकला करोड़पति

Must read

सतना। सतना जिले के घुनवारा के पास महेदर में पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के घर पर रीवा की ईओडब्ल्यू टीम ने आज सुबह छापा मारकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रामानुज त्रिपाठी के घर पर छापा पड़ने की जानकारी मिलते ही गांव में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि रामानुजन त्रिपाठी के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी कर अनैतिक लाभ लेने की भी शिकायत ईओडब्ल्यू रीवा को मिली थी। जिसके बाद आज पंचायत सचिव रामानुज पाठक के घर महेदर में दबिश देकर जांच कार्रवाई की जा रही है, जिमसें अब तक पंचयत सचिव के पास से एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी मिली है। इसमें कई जमीन के दस्तावेज के साथ-साथ घर से नकदी भी बरामद की गई है। जिसके बाद ईओडब्ल्यू रीवा की टीम द्वारा पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के वेतन से अब तक होने वाली आय के हिसाब से अर्जित लाभ और उनकी मौजूदा संपत्ति का हिसाब लगाया जा रहा है जिसमे पंचायत सचिव के पास करोड़ो की अनैतिक संपत्ति मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

 

 

सतना जिले में शासकीय पदों पर रहते हुए पद का दुरूपयोग कर अवैध आय अर्जित करने वालों की सूची बढ़ती जा रही है। जिसके कारण आम नागरिक भी रिश्वतखोरी का शिकार हो रहा है और एक छोटा सा शासकीय कर्मचारी भी करोड़ों रुपये का मालिक बनकर बैठा है। जिसके कारण कई गरीबों के कार्य बिना पैसे लिए नहीं हो रहे हैं जिसके कई उदाहरण बीते चार माह में देखे जा चुके हैं

 

 

 

कल शुक्रवार को भी सतना के मैहर में लोकायुक्त ने कार्रवाई कर बिजली कंपनी के उपयंत्री और आपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। ये कर्मी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ही एक उपभोक्ता का बिजली लोड बढ़वाने के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत मांगे थे और 15 सौ रुपये लेते हुए रीवा की लोकायुक्त ने उपयंत्री सतीश तिवारी और कंप्यूटर आपरेटर संदीप पटेल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!