Thursday, April 17, 2025

MP बोर्ड में परीक्षाएं सिर पर है,  सिलेबस अभी तक तय नहीं

मध्यप्रदेश | माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाएं सिर पर है लेकिन सिलेबस अभी तक तय नहीं कर पाए हैं। शैक्षणिक सत्र 2020.21 की दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी माशिमं ने शुरू कर दी है। इसी दौरान प्रमुख सचिव ने मंडल अध्यक्ष के चार्ज में रहते हुए 30 फीसद सिलेबस कटौती के आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन बाद में मंडल अध्यक्ष ने उसे स्थगित कर दिया।
 
अब मंडल में 10 नवंबर को पाठ्यक्रम समिति की बैठक होगी, जिसमें नवमीं से बारहवीं तक का सिलेबस तय किया जाएगा। इसके पूर्व स्कूल् शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल को कोर्स कम करने के लिए पत्र लिखा था, जिस पर मंडल की पाठ्यक्रम समिति कोर्स से किस विषय वस्तु को हटाना है। उस पर विचार कर रही थी। 
 
 
वहीं सीबीएसई बोर्ड ने जुलाई में ही 30 फीस कोर्स कम कर पढ़ाई भी शुरू करा दी। लेकिन मप्र बोर्ड में अब तक नहीं हो पाया। बीते अक्टूबर में मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया एक सप्ताह छुट्टी पर थे। तब प्रमुख सचिव के पास इसका प्रभार था। इस दौरान प्रमुख सचिव ने तीस फीसदी कोर्स कटौती करने के आदेश जारी कर दिए। 
 
 
लेकिन इसमें कोर्स कैसे और क्या कम होगा इसकी कोई प्लानिंग नहीं थी और न कोर्स कम करने का कोई आधार था, इसलिए अध्यक्ष के छुट्टी से वापस आने के बाद उन्होंने इसे स्थगित कर दिया। अब 10 नवंबर को मंडल की पाठ्यक्रम समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कोर्स कटौती पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में कोविड.19 के प्रकोप के चलते अभी तक स्कूल नहीं खोले गए हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!