30.5 C
Bhopal
Monday, October 21, 2024

देश की एकता को तबाह कर रहे हैं बाप-बेटे’, ‘द्रविड़’ विवाद पर ये बोले भाजपा नेता

Must read

नई दिल्ली: तमिलनाडु में द्रविड़ शब्द को लेकर चल रहे विवाद पर अब भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है और मुख्यमंत्री स्टालिन पर तीखा हमला किया है। दरअसल, सीएम स्टालिन ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि राज्य गान से द्रविड़ शब्द हटा दिया गया है और राज्यपाल को हटाने की मांग की।

इस पर तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायण तिरुपति ने कहा, “देश की एकता को INDIA गठबंधन और खासकर एमके स्टालिन तथा उनके बेटे द्वारा खतरा पहुंचाया जा रहा है। बीआर आंबेडकर ने स्पष्ट रूप से कहा था कि आर्यन और द्रविड़ जैसी कोई नस्ल नहीं है; यह सब एक मिथक है। द्रविड़ केवल एक भौगोलिक क्षेत्र है। ये लोग पिछले 50-60 वर्षों से धर्म, जाति, क्षेत्र और भौगोलिक आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।”

इस विवाद की शुरुआत शुक्रवार को चेन्नई में हिंदी माह समापन समारोह से हुई, जिसमें राज्यपाल आरएन रवि भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में एक मंडली ने राज्य गान ‘तमिल थाई वाज्थु’ गाया, और इस दौरान कथित तौर पर द्रविड़ शब्द छूट गया, जिसके बाद विवाद पैदा हो गया। सीएम स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि पर निशाना साधते हुए इसे राज्य और तमिल भाषा का अपमान बताया और कहा कि राज्यपाल “द्रविड़ एलर्जी” से पीड़ित हैं। उन्होंने राज्यपाल को पद से हटाने की मांग भी की।

हालांकि, राज्यपाल के मीडिया सलाहकार थिरुग्नाना संबंदम ने एक पोस्ट में बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में मंडली ने अनजाने में एक पंक्ति छोड़ दी जिसमें “द्रविड़” शब्द था। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी तुरंत आयोजकों को दी गई थी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!