4 बच्चों के बाप ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया किया दुष्कर्म

भिंडी। भिंड में मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की को हिंदू पहचान बताकर फुसलाया। शादी का झांसा देता रहा। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में नाबालिग लड़की के आरोपों के बाद लोग इसे लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। धर्म छिपाकर लड़की के साथ गलत काम करने वाले युवक की पहचान वली मोहम्मद खान के तौर पर हुई है। हैरानी की बात यह भी है कि आरोपी शख्स 4 बच्चों का पिता भी है।

 

 

भिंड पुलिस के मुताबिक 10 महीने पहले वली मोहम्मद खान उर्फ बब्लू के मोबाइल पर किसी नंबर से मिस कॉल आया था। वली ने जब इस मोबाइल नंबर पर फोन किया, तब उसकी बात नाबालिग से हुई। उसने लड़की को अपना नाम ‘निशांत कुमार’ बताया। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। यह बातचीत मुलाकात में तब्दील हो गई। लड़की का आरोप है कि वली मोहम्मद खान ने उससे शादी का वादा किया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ‘निशांत’ बने वली मोहम्मद की पोल उस वक्त खुली जब नाबालिग को उसका वोटर आईडी कार्ड मिला। इस वोटर आईडी कार्ड में उसका नाम वली मोहम्मद खान दर्ज था। यह देखकर लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। अपना धर्म छिपाकर लड़की से झूठे वादे करने वाले वली मोहम्मद के बारे में लड़की को यह भी पता चला कि वह 4 बच्चों का पिता है। इसके बाद इस नाबालिग ने उससे मिलना-जुलना छोड़ दिया।

 

राज खुलने के बाद भी वली मोहम्मद खान लड़की से मिलना चाहता था। 4 मार्च को वह अचानक लड़की के घर पहुंच गया। लड़की के घरवालों ने जब उसके आने पर ऐतराज जताया तब उसने वहां हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने वली को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उस पर धार्मिक स्वतंत्रता का अधिनियम 2021, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!